首页 > 最新小说 > 80s

我和僵尸有个约会3

क्या कोयलांचल की धरती अब जानलेवा बन गई है? धमाके के साथ फटी जमीन, समा गई महिला_我的网站

哈尔的移动城堡

A |     जागरण संवाददाता, खगड़िया। Bihar News पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (एसआइबी) की टीम ने खगड़िया के अलौली में एक बड़ी कार्रवाई के दौरान 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों राजस्व कर्मचारी को दबोच लिया। अलौली अंचल के आनंदपुर मारन पंचायत के राजस्व कर्मी जमीन की दाखिल खारिज कराने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की थी। निगरानी टीम ने बुधवार की शाम करीब पांच बजे झीमा बहियार के समीप निर्धारित जगह पर सहोरवा के गुड्डू कुमार से रिश्वत लेते रंगे हाथों उक्त राजस्व कर्मी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र सिंह उर्फ सत्येंद्र सिंह को निगरानी की टीम साथ लेते गई।,इधर छह सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे निगरानी डीएसपी विकास कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत कर्ता गुड्डू कुमार ने टीम कार्यालय में शिकायत की थी कि एक जमीन के दाखिल खारिज के लिए उसने आनलाइन आवेदन किया। उनके अर्जी को खारिज कर दिया गया। दोबारा वे आनलाइन अर्जी दाखिल किए।,खगड़िया के महिला थाना के समीप एक चाय दुकान पर राजस्व कर्मी से शिकायतकर्ता ने बातचीत की, तो एक लाख रुपये का डिमांड किया गया। फिर 30 हजार मांगे गए। मगर 20 हजार में डील तय हुआ था और झीमा बहियार के समीप राशि लेने की बात तय की गई थी। शिकायत के आलोक में टीम द्वारा सत्यापन किया गया और आज बुधवार को रंगे हाथों रिश्वत लेते राजस्व कर्मी सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। निगरानी की बड़ी कार्रवाई से भ्रष्टाचार में लिप्त कुछेक अधिकारी व कर्मियों के होश उड़ने लगे हैं।。    जागरण संवाददाता, धनबाद (केंदुआ)। वो बुधवार की सुबह थी, जब गोधर मोड़ पर रहने वाले सोनू सिंह के घर के बाहर सबकुछ सामान्य था। अचानक एक तेज धमाका हुआ और जमीन ने अपना एक हिस्सा खोल दिया।,इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता घर की सदस्य अंजू देवी, जो कपड़े सुखाने बाहर निकली थीं, उसमें गिर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोधर मोड़ के निकट धनबाद-बोकारो मार्ग के समीप रहने वाले सोनू सिंह के घर के दरवाजे पर बुधवार की सुबह अचानक तेज आवाज के साथ गोफ बन गया। उस समय वहां सोनू की बहन थी, जो उसमें समा गई। यह देख कोहराम मच गया।,स्वजन का शोरगुल सुन आसपास के लोग दौड़े। सभी ने मशक्कत के बाद अंजू देवी को गोफ से बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई। सूचना पाकर विधायक राज सिन्हा मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिए बीसीसीएल के अधिकारियों से बातचीत की।,

रक्षाबंधन पर मायके आई थी बहन

इस घटना से स्थानीय लोगों में भय है। दरअसल, अंजू देवी रक्षाबंधन पर अपने मायके आईं थीं। कपड़े सुखाने के लिए घर से बाहर निकलीं थीं, तभी अचानक गोफ बन गया। वह संभल भी नहीं सकीं, उसकी चपेट में आ गईं। तभी उनके घर दूध देने के लिए मनोज यादव पहुंचे थे। उन्होंने शोर मचाया व जानकारी सोनू सिंह के पिता देवराज सिंह को दी।

सीढ़ी के सहारे बाहर निकाला

सोनू के भांजे साहिल सिंह ने तुरंत बांस और सीढ़ी की व्यवस्था। आसपास के लोग तब तक आ गए थे। सभी ने उनको सीढ़ी के सहारे बाहर निकाला। सोनू के भाई मनोज ने बताया कि उनका घर रैयती जमीन पर है।,अंजू देवी का कहना है कि अचानक गोफ में गिरने पर उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। वे अंदर ही बैठ गईं। गोफ के अंदर गैस नहीं थी, इसलिए जान बच गई। अधिकारियों ने कराई गोफ की घेराबंदी कुसुंडा एरिया के अधिकारी और केंदुआडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।,बीसीसीएल अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली, गोफ की घेराबंदी करा दी। पीड़ित परिवार को सुरक्षित स्थान पर बसाने की उन्होंने बात कही गई है। भाजपा नेता राजेश गुप्ता और विजय हलवाई ने बताया कि सोनू सिंह के घर के पास पुराना हवा चानक और बालू बैंकर था। बाद में बैंकर बंद हो गया, लेकिन इसकी ठीक से भराई नहीं होने के कारण यह घटना घटी।,यह कोई पहला मौका नहीं है, जब झरिया के कोयलांचल में जमीन धंसने की ऐसी घटना हुई हो। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बंद हो चुके खदानों व आसपास एरिया में बालू बैंकरों की सही भराई नहीं होने से ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन ने गोफ की घेराबंदी कर दी है, पर लोगों के मन में डर है कि क्या अगली बारी उनकी हो सकती है?。

Current article:http://www.laojiusidaosenleliao.bond/news/20260826_9779.doc

Published on:03:23:02